Bsc 1st year zoology 1st paper important questions

 B.Sc 1st year zoology important questions 2022



 2022 की exam में आने वाले important questions जरूर याद कर ले। आपको इस post के अंदर Bsc 1St year zoology 1st paper important questions मिलेंगे जो 2022 परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है और उनके उत्तर भी देखने को मिलेंगे तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए 👇👇👇👇👇 


 आपको यहां पर पूरी जानकारी पता चलेगी जो questions आपको यहां पर दिखाए गए हैं वह प्रश्न पिछले 5 से 8 वर्षों के पेपरों से लिए गए हैं 


आपको यहां से अच्छे नंबर प्राप्त होने की मैं आशा करता हूं





(1) “ओकाजाकी" खण्ड क्या है?

उत्तर- DNA पुनरावृत्ति में DNA के lagging strand (3'-5 स्ट्रेण्ड

) पर DNA 5'-3' दिशा में छोटे-छोटे खण्डों के रूप में संश्लेषित होता है।

इन खण्डों में 1000 से 2000 न्यूक्लिओटाइड होते हैं जिन्हें ओकाजाकी खण्ड (Okazaki fragments) कहते हैं।


(2) युग्मविकल्पी की परिभाषा लिखिए।

उत्तर- एक लक्षण के दो विकल्पों को प्रदर्शित करने वाले तथा

समजात गुणसूत्रों के संगत बिन्दुपथों पर स्थित जीन के युग्म को युग्म

विकल्पी (Allelomorphous) कहते हैं।


(3) वेक्टर्स क्या होते हैं?

उत्तर- वेक्टरस DNA अणु होते हैं जो अन्य कोशिका में DNA को

स्थानान्तरित करने का कार्य करते हैं। जैसे- प्लाज्मिड वेक्टर, कॉस्मिड वेक्टर।


(4) लैम्पब्रुश गुणसूत्र क्या होते हैं?

उत्तर- लैम्पब्रुश गुणसूत्र विशेष प्रकार के महागुणसूत्र (giant

chromosomes) हैं । ये उन वर्टीब्रेट्स की अण्डकोशिकाओं (Oocytes) के केन्द्रक में पाये जाते हैं जिनमें पीत (yolk) बड़ी मात्रा में पाया जाता है, उदाहरण मछली (fishes) |


(5) हैटरोसिस को परिभाषित कीजिये।

उत्तर- संकर पादप की जनकों की तुलना में अधिक उत्पादकता व

अधिक उत्तमता, बीमारियों के प्रति अतिरिक्त प्रतिरोधकता को प्रदर्शित करना ही संकर ओज (Hybrid Vigour) अथवा हेटिरोसिस कहते हैं।


(6) दो समापन कोडोन लिखिए।

उत्तर- (i)UAG (ii) UAA


(7) ट्रांसपोजोन क्या है?

उत्तर- स्थान परिवर्तन करने वाले ऐसे जीनों को जम्पिंग जीन या

ट्रांसपोजोन कहते हैं।


(8) भारत में पादप प्रजनन के क्षेत्र में डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन

का क्या योगदान है?

उत्तर- हरित क्रान्ति के जनक है । गेहूँ की बोनी किस्मों का विकास

तथा उच्च उत्पादकता वाली धान की किस्में विकसित की है।


(9) जीन क्या है?

उत्तर- न्यूक्लिक अम्ल का एक सतत अनुक्रम जो एक विशिष्ट

पॉलीपेप्टाइड कार्यात्मक RNA को इंगित करता है तो उसे हम जीन कहते हैं।


(10) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आई.ए.आर.आई.) कहाँ

स्थित है?

उत्तर- नई दिल्ली।

   


                 Thenks love you all

Post a Comment

0 Comments